ओपीसीडब्ल्यू : सीरिया ने नष्ट किए रासायनिक हथियार उपकरण

द हेग: रासायनिक हथियारों की निगरानी करने वाली वैश्विक संस्था ने आज कहा कि सीरिया ने रासायनिक हथियारों का उत्पादन करने और जहरीली गैस भरने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया है. हेग स्थित इस संस्था ने सीरिया की रासायनिक हथियारों के उत्पादन में लगी सभी ईकाइयों, जहरीली गैसों में रसायन मिलाने वाले तथा हथियारों […]

द हेग: रासायनिक हथियारों की निगरानी करने वाली वैश्विक संस्था ने आज कहा कि सीरिया ने रासायनिक हथियारों का उत्पादन करने और जहरीली गैस भरने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया है.

हेग स्थित इस संस्था ने सीरिया की रासायनिक हथियारों के उत्पादन में लगी सभी ईकाइयों, जहरीली गैसों में रसायन मिलाने वाले तथा हथियारों को तैयार करने वाले उपकरणों को नष्ट करने के लिए एक नवंबर की अंतिम तिथि तय की थी. समय सीमा समाप्त होने से एक दिन पहले ही ‘ऑर्गनाइजेशन फॉर द प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपंस’ ने काम समाप्ति की घोषणा कर दी है.

उपकरणों को नष्ट करने का अभिप्राय है कि सीरिया अब नए रासायनिक हथियारों का उत्पादन नहीं कर सकता है. हालांकि दमिश्क को अब अपने रासायनिक हथियारों और उनके भंडारों को नष्ट करना होगा. ऐसा माना जाता है कि सीरिया के पास 1,000 मिट्रिक टन रासायन और हथियार हैं जिनमें मस्टर्ड गैस और नर्व एजेंट सरीन शामिल है.एक बयान में ओपीसीडब्ल्यू ने कहा कि उसकी टीम अब संतुष्ट है कि उसने सीरिया के सभी घोषित उत्पादन एवं मिक्सिंग उपकरणों को नष्ट कर दिया है. उसने कहा कि अब और जांच प्रकिया की योजना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >