कतर की नयी वेतन पॉलिसी से भारतीय श्रमिकों को होगा फायदा

दुबई: कतर ने निजी क्षेत्र के कम वेतन वाले श्रमिकों के लिये अनिवार्य तौर पर ऑनलाइन वेतन भुगतान प्रणाली शुरू की है जिससे भारत समेत अन्य देशों से आए कामगारों को फायदा होगा. कतर की नई वेतन सुरक्षा प्रणाली से कम वेतन पाने वाले श्रमिकों को भुगतान में पारदर्शिता आएगी विशेष तौर पर उनके लिए […]

दुबई: कतर ने निजी क्षेत्र के कम वेतन वाले श्रमिकों के लिये अनिवार्य तौर पर ऑनलाइन वेतन भुगतान प्रणाली शुरू की है जिससे भारत समेत अन्य देशों से आए कामगारों को फायदा होगा. कतर की नई वेतन सुरक्षा प्रणाली से कम वेतन पाने वाले श्रमिकों को भुगतान में पारदर्शिता आएगी विशेष तौर पर उनके लिए जो निर्माण क्षेत्र में काम कर रहे हैं.एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि कतर की कुल आबादी 23 लाख है. देश में भारतीयों की कुल आबादी 6.3 लाख है.

कतर की प्रमुख वाणिज्यिक सुविधा और परामर्श सेवा कंपनी लिक्स समूह ने कहा ‘‘नई प्रणाली के तहत सभी कर्मचारियों का वेतन सीधे नियोक्ता से कर्मचारियों के कतर स्थित खाते में जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >