विस्फोट में दो पाक सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में आज हुए विस्फोट में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए.पाकिस्तानी सेना के सूत्रों ने बताया कि जटराई गांव में सडक पर आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)लगाया गया था. सूत्रों ने बताया, ‘‘विस्फोट में दो सैनिकों की मौत हो गई […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में आज हुए विस्फोट में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए.पाकिस्तानी सेना के सूत्रों ने बताया कि जटराई गांव में सडक पर आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)लगाया गया था. सूत्रों ने बताया, ‘‘विस्फोट में दो सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.’’दक्षिणी वजीरिस्तान लगातार अमेरिकी ड्रोन हमले का केंद्र रहा है और यह पाकिस्तान के सात अर्ध-स्वायत्त कबायली इलाकों में से एक है. ये इलाके तालिबान और अल-कायदा के आतंकवादियों के प्रमुख गढ़ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >