मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय लोगों ने सप्ताहांत पर दीपावली का जश्न मनाना शुरु कर दिया. मेलबर्न और सिडनी जैसे बड़े शहरों में दीपावली की तैयारियों के सिलसिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए.ऑस्ट्रेलिया में बसे 4 लाख भारतीयों ने इस देश में दीपावली को काफी लोकप्रिय बना दिया है.
अब ऑस्ट्रेलिया में दीपावली बड़े धूमधाम से मनायी जाती है. कल मेलबर्न के लोगों ने मशहूर फेडरेशन स्क्वायर इमारत में एक सालाना समारोह में शिरकत कर दीपावली का त्योहार मनाया.इस कार्यक्रम में 50,000 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की. सीधी प्रस्तुति, बॉलीवुड गाने और डांस, पटाखे तथा लुंगी और पगड़ी बांधने से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए.
