विद्रोहियों को दी गई फांसी

तेहरान, 26 अक्तूबर (एपी) ईरान में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के निकट झड़प में सेना के 14 जवानों की हत्या के जवाब में अधिकारियों ने एक सशस्त्र समूह के 16 ‘विद्रोहियों’ को आज फांसी दे दी.अर्धसरकारी संवाद समिति फार्स ने स्थानीय न्यायिक अधिकारी मोहम्मद मरजीह के हवाले से बताया कि दक्षिणपूर्व ईरान के सारावान […]

तेहरान, 26 अक्तूबर (एपी) ईरान में पाकिस्तान के साथ लगती सीमा के निकट झड़प में सेना के 14 जवानों की हत्या के जवाब में अधिकारियों ने एक सशस्त्र समूह के 16 ‘विद्रोहियों’ को आज फांसी दे दी.अर्धसरकारी संवाद समिति फार्स ने स्थानीय न्यायिक अधिकारी मोहम्मद मरजीह के हवाले से बताया कि दक्षिणपूर्व ईरान के सारावान के निकट विद्रोहियों के सीमा पर तैनात जवानों पर घात लगाकर हमला करने के बाद 16 लोगों को आज फांसी दी गई.

रिपोर्ट में कुछ और भी जानकारियां दी गई हैं. हालांकि इसमें इन लोगों के खिलाफ मामलों का जिक्र नहीं किया गया. रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कैदियों को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका था और मौत की सजा सुनाई गई थी तथा घात लगाकर किए हमले के बाद उन्हें फांसी दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >