शीर्ष ईरानी अधिकारी मिलेंगे संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रमुख से

वियना : ईरान के एक शीर्ष परमाणु वार्ताकार अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के प्रमुख से मुलाकात करेंगे.परमाणु एजेंसी के अनुसार, यह मुलाकात उसके विशेषज्ञों की उस बैठक से पहले होगी जिस बैठक में विशेषज्ञ ईरानी समकक्षों से तेहरान के परमाणु हथियार संबंधी संभावित कार्य से जुड़े दस्तावेजों, लोगों और स्थलों तक पहुंच […]

वियना : ईरान के एक शीर्ष परमाणु वार्ताकार अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के प्रमुख से मुलाकात करेंगे.परमाणु एजेंसी के अनुसार, यह मुलाकात उसके विशेषज्ञों की उस बैठक से पहले होगी जिस बैठक में विशेषज्ञ ईरानी समकक्षों से तेहरान के परमाणु हथियार संबंधी संभावित कार्य से जुड़े दस्तावेजों, लोगों और स्थलों तक पहुंच के लिए बातचीत करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी(आईएईए )और ईरानी वार्ताकारों के बीच बातचीत करीब एक माह से तय थी. लेकिन ईरान ने इसके लिए अपने उप विदेश मंत्री अब्बास अरागची को भेजने का ऐलान कल किया.

वियना में अरागची का मिशन अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन उन्होंने पिछले सप्ताह छह विश्व शक्तियों के साथ परमाणु वार्ता में अहम भूमिका निभाई थी. इस वार्ता को दोनों पक्षों के वार्ताकारों ने बरसों तक बेनतीजा रहती आई बैठकों के बाद एक उत्साहजनक प्रयास करार दिया था.

बातचीत का अगला दौर 7 और 8 नवंबर को वियना में होना है. आईएईए के विशेषज्ञ इस आशंका से जुड़ी हर बात की जांच करना चाहते हैं कि ईरान बरसों से परमाणु हथियार विकसित करने के लिए गोपनीय कार्यक्रम चला रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >