वाशिंगटन: अमेरिका के टेन्नेसी में एक अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान में गोलीबारी मेंगुरुवार कोनेशनल गार्ड के दो सैनिक घायल हो गये.इस घटना से एक महीने पहले वाशिंगटन में एक सैन्य प्रतिष्ठान में अंधाधुंध गोलीबारी में 13 लोग मारे गये थे.
वाशिंगटन में नौसैन्य प्रतिष्ठान कमान के प्रवक्ता पैट्रिक फॉटी ने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया जो नेशनल गार्ड ही सदस्य है. उन्होंने घायलों को खतरे से बाहर बताया.
