60 लाख में नीलाम होगा बापू का चरखा

लंदन : ब्रिटेन का एक प्रतिष्ठित नीलामी घर 5 नवंबर को महात्मा गांधी के चरखे की नीलामी करेगा जिसकी न्यूनतम कीमत 60 हजार पाउंड, करीब 60 लाख रुपये रखी गई है.बापू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पुणे की जेल में कैद रहते हुए इस चरखे का उपयोग किया था. नीलामी घर के विशेषज्ञ […]

लंदन : ब्रिटेन का एक प्रतिष्ठित नीलामी घर 5 नवंबर को महात्मा गांधी के चरखे की नीलामी करेगा जिसकी न्यूनतम कीमत 60 हजार पाउंड, करीब 60 लाख रुपये रखी गई है.बापू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पुणे की जेल में कैद रहते हुए इस चरखे का उपयोग किया था.

नीलामी घर के विशेषज्ञ ने कहा कि यह गांधीजी के सबसे कीमती सामानों में से एक है क्योंकि उन्होंने इस पर खुद काम किया था. उन्होंने यरवदा जेल में देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए इस चरखे का प्रयोग किया था. यह निश्चित रूप से गांधी से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण वस्तु में से एक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >