दक्षिणी रुस में बस विस्फोट,छह की मौत

मास्को : दक्षिणी रुस के वॉल्गोगार्द शहर में एक यात्री बस में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये. रुसी संघीय सुरक्षा सेवा (पूर्व केजीबी) प्रवक्ता ने फोन पर एएफपी को बताया, ‘‘मृतकों की संख्या छह हो गई और कई लोग घायल हैं.’’ क्षेत्रीय आपातस्थिति मंत्रालय के […]

मास्को : दक्षिणी रुस के वॉल्गोगार्द शहर में एक यात्री बस में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये. रुसी संघीय सुरक्षा सेवा (पूर्व केजीबी) प्रवक्ता ने फोन पर एएफपी को बताया, ‘‘मृतकों की संख्या छह हो गई और कई लोग घायल हैं.’’ क्षेत्रीय आपातस्थिति मंत्रालय के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि विस्फोट में 17 लोग घायल हुये हैं.

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट वोल्गा नदी के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजे हुआ. सुरक्षा अधिकारी ने बताया, ‘‘बस में करीब 40 लोग सवार थे.’’ उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है. सरकारी प्रसारक ‘रसिया 24’ के अनुसार, जांचकर्ता पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं आग गैस टैंक में लीक की वजह से तो नहीं लगी. सरकारी संवाद समिति ‘इतर तास’ की खबर के अनुसार, वोल्गोगार्द के पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच के अनुसार, बस में मौजूद गैस टैंक में विस्फोट हो गया.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >