भारतीय मूल के सुरेश पेश करेंगे टेस्ट ग्राफ

सिंगापुर : भारतीय मूल के सिंगापुरी नागरिक सुरेश वी. शंकर की नई कंपनी क्रेयानडाटा अगले साल एक ‘टेस्ट ग्राफ’ डाटा पेश करेगी जो सूचना प्रौद्योगिकी के जरिए सेवा आधारित कारोबारियों के साथ ग्राहकों के संबंधों में क्रांति ला देगा. क्रेयानडाटा के सह.संस्थापक सुरेश वी. शंकर ने कहा, ‘‘ टेस्ट ग्राफ मार्केटिंग से जुड़े पेशेवरों को […]

सिंगापुर : भारतीय मूल के सिंगापुरी नागरिक सुरेश वी. शंकर की नई कंपनी क्रेयानडाटा अगले साल एक ‘टेस्ट ग्राफ’ डाटा पेश करेगी जो सूचना प्रौद्योगिकी के जरिए सेवा आधारित कारोबारियों के साथ ग्राहकों के संबंधों में क्रांति ला देगा.

क्रेयानडाटा के सह.संस्थापक सुरेश वी. शंकर ने कहा, ‘‘ टेस्ट ग्राफ मार्केटिंग से जुड़े पेशेवरों को ग्राहकों की विशेष जरुरतों पर सहज आंकड़े उपलब्ध कराएगा जिससे उन्हें लोगों को जरुरतों के मुताबिक विशेष सेवाएं देने में अधिक जानकारी मिल सकेगी.’’

उन्होंने बताया कि इस डाटा का इस्तेमाल खुदरा आउटलेट्स चलाने वाली कंपनियां, बैंक, दूरसंचार व आतिथ्य क्षेत्र की कंपनियां कर सकेंगी. क्रेयानडाटा इस समय टेस्ट ग्राफ डाटा पर काम कर रही है जिसमें भारत व सिंगापुर के उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >