प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रुस पहुंचे

मास्को : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दो देशों की अपनी यात्रा के प्रथम पड़ाव के तहत आज यहां पहुंच गए. यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय रणनीतिक साङोदारी को मजबूत करने के लिए रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता करेंगे. सिंह ने मास्को रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, ‘‘रुस के साथ हमारे […]

मास्को : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दो देशों की अपनी यात्रा के प्रथम पड़ाव के तहत आज यहां पहुंच गए. यात्रा के दौरान वह द्विपक्षीय रणनीतिक साङोदारी को मजबूत करने के लिए रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता करेंगे.

सिंह ने मास्को रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, ‘‘रुस के साथ हमारे संबंध की संभावनाएं विशिष्ट हैं. इन संभावनाओं में रक्षा, परमाणु उर्जा, विज्ञान और तकनीक, हाइड्रोकार्बन, व्यापार व निवेश और लोगों के बीच परस्पर संपर्क के क्षेत्र में मजबूत और बढ़ता सहयोग शामिल है.’’सिंह ने अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि रुस के साथ वर्ष 2000 से हो रहे सालाना सम्मेलन विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साङोदारी की एक अहम विशेषता है.

सिंह कल पुतिन के साथ 14वें सालाना सम्मेलन में भाग लेंगे. मास्को में यह उनका पांचवा सम्मेलन है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति पुतिन को रुस के साथ हमारे संबंधों की अहमियत बताउंगा और मैं इस यात्रा का उपयोग हर संभव तरीके से साङोदारी को मजबूत करने में करुंगा.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >