मैक्सिको में 6.8 तीव्रता का भूकंप

वाशिंगटन : मैक्सिको के पश्चिमी तट पर आज 6.8 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि कैलीफोर्निया की खाड़ी में स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 55 मिनट पर भूकंप आया. उसका केंद्र धरती के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था. रिक्टर […]

वाशिंगटन : मैक्सिको के पश्चिमी तट पर आज 6.8 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि कैलीफोर्निया की खाड़ी में स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजकर 55 मिनट पर भूकंप आया.

उसका केंद्र धरती के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 थी.हवाई के प्रशांत सुनामी वार्निंग सेंटर के अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से खतरनाक समुद्री लहरें पैदा होने का कोई जोखिम नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >