फिलीपीन में सड़क दुर्घटना में 20 की मौत, 44 घायल

मनीला : फिलीपीन में ढलान वाली एक सड़क पर आज तड़के एक ट्रक ने एक यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण कई अन्य वाहनों की टक्कर हुई जिससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 44 अन्य लोग घायल हो गए. एतिमोनान कस्बे के पुलिस प्रमुख जोनार […]

मनीला : फिलीपीन में ढलान वाली एक सड़क पर आज तड़के एक ट्रक ने एक यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण कई अन्य वाहनों की टक्कर हुई जिससे कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है और 44 अन्य लोग घायल हो गए.

एतिमोनान कस्बे के पुलिस प्रमुख जोनार युपियो ने बताया कि ट्रक की टक्कर लगने से बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस सामने से आ रही दो अन्य बसों और चार वाहनों से टकरा गई. हादसे में मारे गए लोगों में चार बच्चे, ट्रक चालक और उसका सहायक शामिल हैं.

युपियो ने कहा कि जिस समय दुर्घटना हुई , उस समय वर्षा हो रही थी. उन्होंने बताया कि मनीला के दक्षिणपूर्व में करीब 115 किलोमीटर दूर क्वीजोन प्रांत में ढलान वाली तंग सड़क पर करीब पांच और दुर्घटनाएं हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >