पाकिस्तान में भी हिंदुओं ने मनाया दुर्गा पूजा त्यौहार

कराची: पाकिस्तानी हिंदुओं ने यहां 150 साल पुराने स्वामी नारायण मंदिर में दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाया. यह मंदिर कराची के संवेदनशील इलाके में स्थित है. पाकिस्तान हिंदू परिषद के रमेश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा शनिवार को संपन्न हो गया। यह पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए एक बड़ा त्योहार है. कुमार ने बताया कि […]

कराची: पाकिस्तानी हिंदुओं ने यहां 150 साल पुराने स्वामी नारायण मंदिर में दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाया. यह मंदिर कराची के संवेदनशील इलाके में स्थित है.

पाकिस्तान हिंदू परिषद के रमेश कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा शनिवार को संपन्न हो गया। यह पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए एक बड़ा त्योहार है. कुमार ने बताया कि उर्दू भाषा में लिखे ‘संस्कृत के श्लोक’ गाए गये क्योंकि पाकिस्तान में रह रहे हिंदू संस्कृत या हिन्दी में दक्ष नहीं हैं और नई पीढ़ी के हिंदू उर्दू में कहीं अधिक दक्ष हैं. इसी वजह से गीता भी नस्तालीक शैली में लिखी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >