पाक जनता की इच्छा को खारिज नहीं किया जा सकेगा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में 1999 के तख्तापलट की बरसी के मौके पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि देश के लोगों की इच्छा को फिर कभी खारिज नहीं किया जा सकेगा और लोकतंत्र ही यहां का भविष्य है. परवेज मुशर्रफ के नेतृत्व में सेना ने 12 अक्तूबर, 1999 को शरीफ की सरकार का तख्तापटल कर […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में 1999 के तख्तापलट की बरसी के मौके पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि देश के लोगों की इच्छा को फिर कभी खारिज नहीं किया जा सकेगा और लोकतंत्र ही यहां का भविष्य है. परवेज मुशर्रफ के नेतृत्व में सेना ने 12 अक्तूबर, 1999 को शरीफ की सरकार का तख्तापटल कर दिया था.

सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी के अनुसार शरीफ ने कहा, ‘‘हमारे यहां निर्वाचित संसद, स्वतंत्र न्यायपालिका और सक्रिय मीडिया है जो पाकिस्तान के लोगों की स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंशा अल्लाह, हम चुने हुए प्रतिनिधि लोकतंत्र को मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था को कायम करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >