आत्मघाती कार बम विस्फोट, तीन की मौत

काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान में आज हुए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में एक नागरिक और दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई.नंगरहार प्रांत के प्रवक्ता अहमद जिया अब्दुलजई ने बताया कि हमला राजधानी जलालाबाद शहर स्थित प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय के बगल में हुआ.उन्होंने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पुलिस कार्यालय परिसर के मुख्य […]

काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान में आज हुए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में एक नागरिक और दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई.नंगरहार प्रांत के प्रवक्ता अहमद जिया अब्दुलजई ने बताया कि हमला राजधानी जलालाबाद शहर स्थित प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय के बगल में हुआ.उन्होंने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पुलिस कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर अपनी कार को विस्फोट करके उड़ा दिया जिससे कार्यालय का आगे का हिस्सा नष्ट हो गया.

उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में एक नागरिक और दो अधिकारियों की मौत हो गई. नंगरहार के उप पुलिस प्रमुख जनरल मासूम खान हाशिमी ने बताया कि इस विस्फोट में तीन नागरिक और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >