आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने 10 बंधकों को बम से उड़ा दिया है. आईएस ने सभी बंधकों को आईईडी बम से उडा़या. आतंकी संगठन से सभी बंधकों को बम से उड़ाते हुए वीडियो भी जारी किया है. वीडियो देखने के बाद आईएसआईएस का आतंक साफ नजर आती है.
आतंकी संगठन आईएसआईएस का कहना है कि जिन बंधकों को बम से उड़ाया गया है उनपर धार्मिक नियमों को तोड़ने का आरोप था. यह अभी तक साथ नहीं हो पाया है कि आईएसआईएस ने जिन बंधकों को बम से उड़ाया है वो कौन थे. हालांकि मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार जिन्हें आईएसआईएस ने बम से उड़ाया वो तालिबानी लड़ाके थे.
गौरतलब हो आईएसआईएस की ओर से कई बार ऐसे दिल दहलाने वाले वीडियो जारी किये गये हैं. आतंकी संगठन ऐसा कर लोगों में अपने प्रति दहशत को माहौल बनाना चाहते हैं. कुछ दिन पहले आईएसआईएस ने यौन संबंध बनाने से मना करने पर 19 महिलाओं की हत्या कर दी थी.
