पाकिस्तानी अदालत ने जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों फिर खोले

इस्लामाबाद: पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को झटका देते हुए पाकिस्तान की एक अदालत ने आज उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के पांच मामले फिर से खोले और दो हफ्तों में इन आरोपों पर उनका जवाब मांगा.इससे पहले, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा जरदारी के खिलाफ दायर मामलों को इसलिए टाल दिया गया था क्योंकि उन्हें बतौर […]

इस्लामाबाद: पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को झटका देते हुए पाकिस्तान की एक अदालत ने आज उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के पांच मामले फिर से खोले और दो हफ्तों में इन आरोपों पर उनका जवाब मांगा.इससे पहले, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा जरदारी के खिलाफ दायर मामलों को इसलिए टाल दिया गया था क्योंकि उन्हें बतौर राष्ट्रपति संवैधानिक छूट प्राप्त थी.

‘डान’ अखबार ने अपनी वेबसाइट पर खबर में कहा कि आरोपों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जवाबदेही या भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के न्यायाधीश बशीर अहमद ने जरदारी के खिलाफ पांच मामले फिर से खोले. इसी अदालत ने इससे पहले इन मामलों में अन्य आरोपियों को रिहा किया था.जरदारी सितंबर में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले पाकिस्तानी राष्ट्रपति बने थे.पाकिस्तान सरकार ने स्विट्जरलैंड के अधिकारियों से जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले फिर से खोलने के लिए संपर्क किया था लेकिन उन्होंने आठ अक्तूबर को कहा था कि ऐसा करने की समयसीमा गुजर चुकी है.

एक अन्य घटनाक्रम में, पूर्व गृह सचिव कमर जमान चौधरी की एनएबी प्रमुख के तौर पर नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई. नियुक्ति को चुनौती देने वाले वकील जफरुल्लाह जमाली ने अदालत से इस नियुक्ति को रदद करने के लिए कहा क्योंकि चौधरी इस पद के मानदंडों को पूरा नहीं करते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >