वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल से ''मिनी हार्ट'' बनाया

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल से धड़कते हुए हृदय के उत्तक का विकास किया है’ इससे गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित दवाओं के चयन में मदद मिलेगी. कैलिफार्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के अनुसंधानकताओं ने ग्लैडस्टोन संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर स्टेम सेल से हृदय की धड़कन के उत्तक के नमूने का विकास किया है. यह […]

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल से धड़कते हुए हृदय के उत्तक का विकास किया है’ इससे गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित दवाओं के चयन में मदद मिलेगी.

कैलिफार्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के अनुसंधानकताओं ने ग्लैडस्टोन संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर स्टेम सेल से हृदय की धड़कन के उत्तक के नमूने का विकास किया है. यह हृदय के शुरुआती विकास के मॉडल के रूप में काम करेगा और गर्भधारण को और सुरक्षित बनाने के लिए एक साधन के तौर पर काम करेगा.
नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित शोध के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं ने जैव रासायनिक और जैव भौतिक तकनीक के सहारे इस मॉडल को तैयार किया है.
यूसी बर्कले के बायोइंजीनियरिंग के प्रोफेसर केविन हीली ने कहा, हमें विश्वास है कि विट्रो में मनुष्य के हृदय के विकास की प्रक्रिया से जुड़ा यह इस तरह का पहला उदाहरण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >