चीन में आये फिटो तूफान से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त

बीजिंग:रविवार की देर रात 1:15 बजेचीन केफंडिंग शहर में आये तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. फिटो नामक इस तूफान के कारण 151 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. तूफान के चलते पूर्वी चीन के फ्यूजियान प्रांत में सोमावार सुबह भूस्खलन भी हुआ. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि चीन […]

बीजिंग:रविवार की देर रात 1:15 बजेचीन केफंडिंग शहर में आये तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. फिटो नामक इस तूफान के कारण 151 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. तूफान के चलते पूर्वी चीन के फ्यूजियान प्रांत में सोमावार सुबह भूस्खलन भी हुआ.

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि चीन में इस साल आया यह 23वां तूफान है. रविवार की देर रात 1:15 बजे फंडिंग शहर के शचेंग कस्बे में आया यह तूफान पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जारी रहेगा लेकिन जल्दी ही धीमा हो जाएगा. रविवार को फिटो की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >