पाकिस्तान में पोलियो विरोधी अभियान के दौरान विस्फोट में सात की मौत

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के पेशावर जिले के बाहरी इलाके में पोलियो विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा मुहैया करा रहे एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किये गये बम से विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम सात व्यक्ति मारे गये.खैबर पख्तुनख्वा के सुलेमान खेल इलाके में यह विस्फोट हुआ. घायलों को विस्फोट स्थल […]

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के पेशावर जिले के बाहरी इलाके में पोलियो विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा मुहैया करा रहे एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किये गये बम से विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम सात व्यक्ति मारे गये.खैबर पख्तुनख्वा के सुलेमान खेल इलाके में यह विस्फोट हुआ.

घायलों को विस्फोट स्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.सूत्रों ने बताया कि बम निष्क्रिय दस्ते को बुला लिया गया है और बिना फटा एक और बम होने की आशंका के चलते लोगों को वहां से हटा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >