चिली ने सुरक्षा परिषद में भारत, ब्राजील की दावेदारी का समर्थन किया

वाशिंगटन : चिली के राष्ट्रपति सेबास्टियन पिनेरा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान की स्थायी सदस्यता के प्रयासों का समर्थन किया. पिनेरा ने पीबीएस चैनल पर लोकप्रिय चार्ली रोज शो में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ब्राजील, जर्मनी, जापान और भारत को स्थायी सदस्य के तौर पर सुरक्षा परिषद का […]

वाशिंगटन : चिली के राष्ट्रपति सेबास्टियन पिनेरा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान की स्थायी सदस्यता के प्रयासों का समर्थन किया. पिनेरा ने पीबीएस चैनल पर लोकप्रिय चार्ली रोज शो में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ब्राजील, जर्मनी, जापान और भारत को स्थायी सदस्य के तौर पर सुरक्षा परिषद का हिस्सा होना चाहिए.’’

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रुस के पास वीटो शक्ति है और भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान को शामिल करने से यह संख्या नौ हो जाएगी. एक सवाल के जवाब में पिनेरा ने कहा, ‘‘बिना वीटो शक्ति के निश्चित तौर पर क्योंकि मेरा मानना है कि हमें वीटो शक्ति से छुटकारा पाने का प्रयास करना चाहिए और बड़े फैसलों के लिए कोई कोरम या विशिष्ट बहुमत का प्रावधान करना चाहिए.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >