इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आतंक निरोधक अदालत ने पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या मामले में फिर से सुनवाई का आदेश दिया है. अदालत ने संघीय एजेंसी और पीपुल्स पार्टी के आग्रह को नहीं माना.
न्यायाधीश हबीबुर रहमान ने एफआई को आदेश दिया है कि वह अभियोजन पक्ष के बयान को फिर से करे. मामले में अब अगली सुनवाई आठ अक्टूबर को होगी. बेनजीर की दिसंबर, 2007 में रावलपिंडी में हत्या कर दी गई थी.
