दक्षिण चीन सागर से 14 चीनी मछुआरों को बचाया गया

बीजिंग : दक्षिण चीन सागर में दो दिन पहले चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर डूबी तीन नौकाओं पर सवार 14 चीनी मछुआरों को बचाया गया है जबकि लापता बताए जा रहे 58 अन्य की खोजबीन जारी है. हेनान प्रांत से करीब 330 किलोमीटर दूर चक्रवाती तूफान के चपेट में आने वाली तीन नौकाओं पर […]

बीजिंग : दक्षिण चीन सागर में दो दिन पहले चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर डूबी तीन नौकाओं पर सवार 14 चीनी मछुआरों को बचाया गया है जबकि लापता बताए जा रहे 58 अन्य की खोजबीन जारी है. हेनान प्रांत से करीब 330 किलोमीटर दूर चक्रवाती तूफान के चपेट में आने वाली तीन नौकाओं पर सवार कुल 88 मछुआरे लापता हो गये थे. ये मछुआरे गुआंगडांग प्रांत के रहने वाले हैं.

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, 14 जिंदा लोगों को सोमवार को बचाया गया. हेंनान समुद्री मामलों के ब्यूरो के प्रवक्ता झांग जेई ने कहा कि 22 पोत और चार विमान जिंदा बचे लोगों की तलाश में अभियान में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >