भूकंप प्रभावित इलाके में रॉकेट हमला

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आज हुए एक रॉकेट हमले में मुख्यमंत्री अब्दुल मलिक बाल बाल बच गए. समाचार चैनल डॉन न्यूज के अनुसार अवारान जिले में हुए इस हमले में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. पिछले दिनों आए 7.7 तीव्रता के भूकंप का केंद्र अवारान के निकट […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आज हुए एक रॉकेट हमले में मुख्यमंत्री अब्दुल मलिक बाल बाल बच गए. समाचार चैनल डॉन न्यूज के अनुसार अवारान जिले में हुए इस हमले में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

पिछले दिनों आए 7.7 तीव्रता के भूकंप का केंद्र अवारान के निकट था और सबसे ज्यादा तबाही इसी इलाके में हुई थी. भूकंप में 500 से अधिक लोग मारे गए. हमले के समय मुख्यमंत्री भूकंप प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >