ढाका : बांग्लादेश वायुसेना का एक जेट विमान आज दक्षिण पूर्वी बंदरगाह शहर चट्टगांव से उडान भरने के बाद बंगाल की खाडी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, बांग्लादेश वायुसेना (बीएएफ का एफ-7) लडाकू विमान बीएएफ बेस जहुरुल हक से उडान भरने के बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
बांग्लादेश वायुसेना का जेट विमान एफ-7 दुर्घटनाग्रस्त
ढाका : बांग्लादेश वायुसेना का एक जेट विमान आज दक्षिण पूर्वी बंदरगाह शहर चट्टगांव से उडान भरने के बाद बंगाल की खाडी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, बांग्लादेश वायुसेना (बीएएफ का एफ-7) लडाकू विमान बीएएफ बेस जहुरुल हक से उडान भरने के बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रशासन […]

प्रशासन ने लापता पायलट लेफ्टिनेंट तहमीद का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. प्रवक्ता ने बताया कि लापता पायलट एवं विमान की तलाशी के सिलसिले में तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया. चट्टगांव हवाई अड्डे के प्रबंधक विंग कमांडर नूर ए आलम ने कहा कि लापता पायलट को ढूंढने के लिए नौसेना एवं चट्टगांव बंदरगाह प्रशासन वायुसेना का हाथ बंटाने में जुट गया है.
आलम ने कहा कि प्रशिक्षण विमान के रुप में इस्तेमाल में आने वाले एफ-7 के बारे में समझा जाता है कि वह चट्टगांव हवाई अड्डे के समीप वायुसेना के बेस से उडान भरने के कुछ ही मिनट बाद पटेंगा तट से करीब छह मील दूर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक अन्य अधिकारी ने कहा, उसने स्थानीय समयानुसार करीब ग्यारह बजे उडान भरी थी और ग्यारह बजकर 14 मिनट पर उसका संपर्क टूट गया. विमान करीब साढे ग्यारह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया.