अबुजा : नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में आतंकवादियों ने एक कॉलेज पर हमला कर दिया. इसमें कम से कम 50 छात्रों की मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार, बोको हरम के हथियारबंद आतंकवादियों ने योबे प्रांत के गुजबा स्थित कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर पर रविवार सुबह हमला कर सोते हुए छात्रों को गोली मार दी.
कॉलेज प्रोवोस्ट मोलिमा इदी मातो ने हमले में से कम 50 छात्रों के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. शवों को प्रांतीय राजधानी दामतुरू स्थित अस्पताल में ले जाया गया है. अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि शवों को दो वाहनों में लाया गया. सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावरों ने कॉलेज को आग लगा दी. कॉलेज से एक हजार से अधिक छात्र भाग निकले. बोको हरम कई हजार लोगों को मौत की नींद सुला चुका है.
