जिहादी हमले में माली के तीन सैनिकों की मौत

बमाको : मॉरितानिया सीमा पर दक्षिण पश्चिम शहर नारा में हुए जिहादी हमले में माली के तीन सैनिक मारे गए हैं. इस हमले में कई हमलावर भी मारे गए हैं.माली सरकार ने कल एक बयान में कहा कि आज सुबह हुए हमले में माली के तीन सैनिकों के मारे जाने की हम निंदा करते हैं. […]

बमाको : मॉरितानिया सीमा पर दक्षिण पश्चिम शहर नारा में हुए जिहादी हमले में माली के तीन सैनिक मारे गए हैं. इस हमले में कई हमलावर भी मारे गए हैं.माली सरकार ने कल एक बयान में कहा कि आज सुबह हुए हमले में माली के तीन सैनिकों के मारे जाने की हम निंदा करते हैं. बयान में कहा गया है कि सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में नौ हमलावर भी मारे गए हैं.

पुलिस के एक सूत्र और कई स्थानीय निवासियों ने शहर में हमले के लिए इस्लामिस्ट बंदूकधारियों को जिम्मेदार ठहराया है. सूत्र ने बताया, सेना ने कम से कम चार जिहादियों को मार गिराया. उनकी लंबी दाढी थी. उनमें से एक की जेब में मादक पदार्थ मिला है. कुछ हमलावर मौके से फरार हो गए.
लोगों ने बताया कि बाजार और दुकानें बंद हैं. हर किसी के दिल में खौफ है. स्थानीय रेडियो पर एक अधिकारी ने बताया, लोग अपने घरों में छिपे हुए हैं. हमलावर जंगल से कई वाहनों में सवार होकर आए थे. उनके पास काफी हथियार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >