मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट ने भारत से चंदा, प्रशिक्षण मिलने की खबर को किया खारिज

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विपक्षी संगठन मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने आज उस खबर को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया है कि भारत कराची में अशांति पैदा करने के लिए पार्टी को चंदा तथा प्रशिक्षण देकर मदद कर रहा है. बीबीसी ने एक खबर में कहा है कि विश्वस्त पाकिस्तानी अधिकारियों से मिली […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विपक्षी संगठन मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने आज उस खबर को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया है कि भारत कराची में अशांति पैदा करने के लिए पार्टी को चंदा तथा प्रशिक्षण देकर मदद कर रहा है. बीबीसी ने एक खबर में कहा है कि विश्वस्त पाकिस्तानी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एमक्यूएम के दो वरिष्ठ नेताओं ने ब्रिटिश पुलिस को बताया कि भारत ने प्रशिक्षण और आर्थिक मदद की.

यह बातचीत इंटरव्यू के तौर पर रिकॉर्ड होने का दावा है. हालांकि एमक्यूएम के प्रवक्ता मुहम्मद अली सैफ ने खबर को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप में कोई नयी बात नहीं है. उन्होंने कहा, मीडिया में एमक्यूएम के खिलाफ इस तरह के आरोप पहले भी लग चुके हैं और बाद में आरोप लगाने वालों ने ही इन्हें वापस भी ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >