पाक में अर्द्धसैनिक बलों के हमलों में 10 आतंकवादी मारे गए

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में अर्द्धसैनिक बलों के हमलों में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए.सिंध के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कल देर रात की गई कार्रवाई के दौरान आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड में तीन रेंजर्स भी घायल हो गए. रेंजर्स ने काठोर इलाके में आतंकवादियों के संदिग्ध […]

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में अर्द्धसैनिक बलों के हमलों में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए.सिंध के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कल देर रात की गई कार्रवाई के दौरान आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड में तीन रेंजर्स भी घायल हो गए.

रेंजर्स ने काठोर इलाके में आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकाने की सूचना मिलने के बाद यह हमला किया. जहां आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी. हमले में छह आतंकी मारे गए. वहीं, मांगोपीर इलाके में चार और आतंकवादी मार गिराये गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >