परमाणु निरस्त्रीकरण पर भारत ने किया वैश्विक राजनीतिक इच्छाशक्ति का आह्वान

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने परमाणु हथियारों के पूरी तरह खात्मे के लिए वैश्विक राजनीतिक इच्छाशक्ति का आह्वान करते हुए कहा है कि सीरिया में हाल ही में हुए रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल सामूहिक विनाश के हथियारों के उपयोग पर कड़ाई से नियंत्रण की तथा उनके आतंकवादियों के हाथों में पड़ने पर रोक की तत्काल […]

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने परमाणु हथियारों के पूरी तरह खात्मे के लिए वैश्विक राजनीतिक इच्छाशक्ति का आह्वान करते हुए कहा है कि सीरिया में हाल ही में हुए रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल सामूहिक विनाश के हथियारों के उपयोग पर कड़ाई से नियंत्रण की तथा उनके आतंकवादियों के हाथों में पड़ने पर रोक की तत्काल जरुरत को रेखांकित करता है.

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने सामूहिक विनाश के सभी हथियारों के वैश्विक खात्मे के लिए भारत का समर्थन जताते हुए कहा ‘‘सीरिया में हाल ही में हुआ रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए सामूहिक विनाश के हथियारों के उपयोग पर कड़ाई से नियंत्रण और खास तौर पर उनके आतंकवादियों के हाथों में पड़ने से रोकने की तत्काल जरुरत की ओर संकेत करता है.’’भारत ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर ‘‘निरस्त्रीकरण सम्मेलन’’ में शुरुआती वार्ताओं के लिए निगरुट आंदोलन के आह्वान का भी समर्थन किया.

खुर्शीद ने कहा ‘‘परमाणु हथियारों के बारे में प्राथमिकता को लेकर बिना किसी पूर्वाग्रह के हम, उन गैरभेदभावकारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सत्यापन योग्य संधियों पर निरस्त्रीकरण सम्मेलन में वार्ताओं का भी समर्थन करते हैं जो परमाणु हथियारों और अन्य परमाणु विस्फोटक उपकरणों के लिए विखंडनीय सामग्री के भविष्य में उत्पादन पर रोक लगाती हैं. ये संधियां भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को पूरा करती हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >