अफगानिस्तान के एक जिले पर तालिबानी आतंकियों का कब्‍जा

काबुल : अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में चारदारा जिले पर तालिबानी आतंकियों ने कब्जा कर लिया है. कुंदुज में प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद युसूफ अयूबी ने आज कहा कि स्थानीय सुरक्षा बलों पर हमला करने के दो दिन बाद तालिबानी लडाकों ने जिले पर कब्जा कर लिया. प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता सैयद […]

काबुल : अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में चारदारा जिले पर तालिबानी आतंकियों ने कब्जा कर लिया है. कुंदुज में प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद युसूफ अयूबी ने आज कहा कि स्थानीय सुरक्षा बलों पर हमला करने के दो दिन बाद तालिबानी लडाकों ने जिले पर कब्जा कर लिया.

प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता सैयद सरवर हुसैनी ने कहा कि जिले को फिर से कब्जे में लेने के लिए बलों को भेज दिया गया है और इस संबंध में एक अभियान आसन्न है. अयूबी ने कहा, फिलहाल वहां क्षेत्र में गहन गोलीबारी चल रही है और महिलाओं-बच्चों समेत स्थानीय लोग वहां लडाई के कारण पलायन कर रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बलों के पिछले साल के अंत तक यहां से जाने के बाद से तालिबान के खिलाफ लडते हुए अफगानिस्तान की सेना और पुलिस बलों को भारी नुकसान झेलना पडा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >