पाकिस्तानी : सेना के हवाई हमलों में 20 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लडाकू विमानों ने शुक्रवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगते अशांत उत्तर पश्चिमी कबाइली क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर बमबारी की जिसमें कम से कम 20 आतंकवादी मारे गए. सेना ने इस इलाके में तालिबान के खिलाफ व्यापक अभियान छेड रखा है. हवाई हमले खैबर जिले में किए गए जो एक तरफ […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लडाकू विमानों ने शुक्रवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगते अशांत उत्तर पश्चिमी कबाइली क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर बमबारी की जिसमें कम से कम 20 आतंकवादी मारे गए. सेना ने इस इलाके में तालिबान के खिलाफ व्यापक अभियान छेड रखा है.

हवाई हमले खैबर जिले में किए गए जो एक तरफ से अफगानिस्तान की सीमा से लगता है और दूसरी तरफ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर से लगता है. पाकिस्तानी सेना ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में किए गए हवाई हमलों में ‘‘20 आतंकवादी मारे गए जिनमें उनके कुछ महत्वपूर्ण कमांडर भी शामिल हैं.’’ बताया जा रहा है कि हमलों में 18 आतंकवादी घायल हुए हैं.

स्वतंत्र सूत्रों से सूचना की पुष्टि नहीं हो पाई क्योंकि यह इलाका दूरदराज का है और पत्रकारों की सीमाओं से बाहर है. आज का हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ खैबर में सेना के अग्रिम मोचरें के दौरे पर हैं.

सेना के अनुसार जनरल शरीफ ने कहा कि आतंकवाद को देश से पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >