शरीफ ने कहा मनमोहन सिंह से मिलकर ‘बहुत खुशी’ होगी

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं तथा उम्मीद करते हैं कि उनके पिछले कार्यकाल के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को वह आगे बढ़ाएंगे. शरीफ ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र भवन के भीतर संवाददाताओं से कहा, […]

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं तथा उम्मीद करते हैं कि उनके पिछले कार्यकाल के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को वह आगे बढ़ाएंगे.

शरीफ ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र भवन के भीतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुङो उनसे :सिंह: मिलकर बहुत खुशी होगी तथा हम उम्मीद करते हैं कि हम वहीं से शुरु करेंगे जहां हमने 1999 में छोड़ा था.’’ वह 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की लाहौर बस यात्र तथा उनके साथ हुई ऐतिहासिक मुलाकात का हवाला दे रहे थे.इससे पहले मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर शरीफ से मुलाकात करेंगे. सिंह और शरीफ के 29 सितम्बर को न्यूयॉर्क में मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >