पाक ने भारत पर जल संधि उल्लंघन का आरोप लगाया

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना की आधिकारिक मासिक पत्रिका ने भारत पर सिंधु नदी जल संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. सेना की आधिकारिक मासिक पत्रिका हिलाल में संपादक की टिप्पणी में शांतिपूर्ण रिश्तों की वकालत की गई है लकिन साथ ही कहा है कि हालात तनाव बना सकते हैं. टिप्पणी में कहा गया […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना की आधिकारिक मासिक पत्रिका ने भारत पर सिंधु नदी जल संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. सेना की आधिकारिक मासिक पत्रिका हिलाल में संपादक की टिप्पणी में शांतिपूर्ण रिश्तों की वकालत की गई है लकिन साथ ही कहा है कि हालात तनाव बना सकते हैं.

टिप्पणी में कहा गया है, जल की प्राकृतिक प्रवाह पाकिस्तान की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए अनिवार्य है. इसलिए जानबूझ कर पानी को अवरोध करने से दो देशों के बीच तनाव पैदा होने की क्षमता है.

टिप्पणी में कहा गया है, पाकिस्तान ने हमेशा भारत के साथ शांतिपूर्ण रिश्तों पर जोर दिया है और वह तमाम लंबित मुद्दों के हल के लिए उत्सुक है. यह अब भारत पर है कि वह आगे आए और दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए.

पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स की ओर से प्रकाशित पत्रिका रेखांकित करती है कि वस्तुत: सतलुज और रावी को नाले में तब्दील करने के बाद भारत अब अन्य पाकिस्तानी नदियों के जल संसाधनों पर आंखे गड़ाये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >