सिंगापुर : सिंगापुर में एक सबवे परियोजना स्थल पर एक पेड़ को गिराने के दौरान एक 36 वर्षीय भारतीय मजदूर की मौत हो गयी.मजदूर एक पेड़ के आसपास की मिट्टी को ढीला करने में लगे थे कि इसी दौरान वह खुदाई करने वाली मशीन पर गिर गया। मशीन के नीचे से भारतीय मजदूर को निकालने में दो घंटे लगे. गुनासेगरन खुदाई मशीन को चला रहा था.उसे रीढ़ की हड्डी में चोट आयी.
सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स के अधिकारियों ने एक अन्य खुदाई मशीन का इस्तेमाल कर जमीन को समतल किया और गुनासेगरन को निकालने के पेड़ को कई हिस्सों में काटा। वह 15 साल पहले सिंगापुर आया था.तमिलनाडु के सिरकाली से ताल्लुक रखने वाले गुनासेगरन के परिवार में उसकी पत्नी और छह तथा दो साल की दो बेटियां हैं.
