पाक में विस्फोट तीन आतंकवादियों की मौत

पेशावर: अफगान सीमा के पास स्थित उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में आईईडी बनाते समय उसमें विस्फोट होने से तीन शीर्ष आतंकवादियों की मौत हो गयी। मरने वालों में लश्करे इस्लाम का एक प्रवक्ता शामिल है.सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि घटना पेशावर से लगे खैबर एजेंसी के बारा तहसील में नल्लाह के पास अशांत कबाइली क्षेत्र में आतंकवादी […]

पेशावर: अफगान सीमा के पास स्थित उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में आईईडी बनाते समय उसमें विस्फोट होने से तीन शीर्ष आतंकवादियों की मौत हो गयी। मरने वालों में लश्करे इस्लाम का एक प्रवक्ता शामिल है.सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि घटना पेशावर से लगे खैबर एजेंसी के बारा तहसील में नल्लाह के पास अशांत कबाइली क्षेत्र में आतंकवादी संगठन लश्करे इस्लाम के मरकज (केंद्र) में हुई.

सूत्रों ने कहा कि विस्फोट में आतंकी संगठन के प्रवक्ता युनूस के अलावा तहरीके तालिबान पाकिस्तान के तारिक समूह के आतंकवादी गुफरान एवं अबु दरदा मारे गए. लश्करे इस्लाम, बारा में तारिक गेदार समूह का समर्थन करता है. तारिक गेदार समूह कोहट रोड पर और सीमांत क्षेत्र पेशावर में आम नागरिकों और सेना के काफिलों पर हमले करता रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >