सीरिया में हिंसा में 15 की मौत

बेरुत : सीरिया के हामा प्रांत में एक सुन्नी गांव में सैनिकों ने कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी है. सीरियन आब्जर्वेरी फॉर ह्यूमन राइट्स नामक संगठन ने दावा किया कि बशर अल असद समर्थक सुरक्षा बलों ने शेख हदीद गांव में नरसंहार को अंजाम दिया. संगठन ने आज कहा, सैनिकों ने […]

बेरुत : सीरिया के हामा प्रांत में एक सुन्नी गांव में सैनिकों ने कम से कम 15 लोगों की हत्या कर दी है. सीरियन आब्जर्वेरी फॉर ह्यूमन राइट्स नामक संगठन ने दावा किया कि बशर अल असद समर्थक सुरक्षा बलों ने शेख हदीद गांव में नरसंहार को अंजाम दिया.

संगठन ने आज कहा, सैनिकों ने 15 लोगों की हत्या की है. मारे गए लोगों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. उसने कहा कि इस घटना में 10 लोग घायल भी हुए हैं. इस हमले को अंजाम देने वाले सुरक्षा बलों को अलवायत मिलीशिया का समर्थन है. राष्ट्रपति बशर अल असद का ताल्लुक भी अलवायत समुदाय से है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >