इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के लोधरन जिले में चार बहनों के गरीबी की वजह से विवाह नहीं होने के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.
इनकी पांचवी बहन 24 वर्षीय प्रवीण ने भी नहर में छलांग लगाई थी लेकिन उसे स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया. मरने वालों में मुनिरा, जेनत, नाजिया और फैजा जिनकी उम्र 23 से 35 वर्ष के बीच थी शामिल हैं.पांचवीं बहन परवीन (24) ने भी आत्महत्या करने के लिए नहर में छलांग लगाई लेकिन गांववासियों ने उसे बचा लिया.
गरीब किसान बशीर की बेटियां कथित रूप से शादी नहीं होने की वजह से निराश थीं. बशीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि विवाह में देरी और अत्याधिक गरीबी ने मेरी बेटियों को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया. बशीर के मुताबिक उसने अपनी सारी जमा-पूंजी अपनी दो दूसरी बेटियों की शादी में खर्च कर दिया. बशीर के मुताबिक उसकी मुसीबत की वजह उसकी ज्यादा बेटियां थीं. बशीर ने रोते हुए कहा कि किसी भी शख्स को ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करना चाहिए.
