जिहादियों ने सीरियाई शहर पर कब्जा किया

बेरुत: सीरिया के एक समूह का कहना है कि तुर्की की सीमा के नजदीक विद्रोही समूह के साथ हुई भारी गोलीबारी के बाद एक शहर पर कब्जा कर लिया गया है. इस समूह को अल कायदा से जुड़ा बताया जा रहा है.ब्रिटेन के सीरियन आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि इस्लामिक स्टेट इन […]

बेरुत: सीरिया के एक समूह का कहना है कि तुर्की की सीमा के नजदीक विद्रोही समूह के साथ हुई भारी गोलीबारी के बाद एक शहर पर कब्जा कर लिया गया है. इस समूह को अल कायदा से जुड़ा बताया जा रहा है.ब्रिटेन के सीरियन आब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड लेवांत(आईएसआईएल)के सदस्यों ने अजाज शहर पर हमला किया जिसके बाद नार्दर्न स्टॉर्म ब्रिगेड के सदस्यों को पीछे हटना पड़ा.

आब्जरवेटरी के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने आज कहा कि संघर्ष तब छिड़ा जब आईएसआईएल के लड़ाकों ने इलाके में यूरोप के एक चिकित्सक पर उनके ठिकानों की तस्वीर खींचने का आरोप लगाते हुए उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया. जर्मनी के चिकित्सक वहां से बच निकले और एक सुरक्षित स्थान पर हैं.अब्दुल रहमान ने कहा कि कल छिड़े संघर्ष में तीन विद्रोही और दो जिहादी मारे गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >