पाक ने इस वर्ष 96 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू : भारत-पाक सीमा पर अग्रिम चौकियों एवं नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने इस वर्ष 96 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जो पिछले आठ वर्षो में सर्वाधिक है. रक्षा प्रवक्ता एस एन आचार्य ने आज कहा, सितंबर माह में पाकिस्तान की ओर से 18 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जिसके […]

जम्मू : भारत-पाक सीमा पर अग्रिम चौकियों एवं नागरिक इलाकों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने इस वर्ष 96 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जो पिछले आठ वर्षो में सर्वाधिक है.

रक्षा प्रवक्ता एस एन आचार्य ने आज कहा, सितंबर माह में पाकिस्तान की ओर से 18 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया जिसके बाद इस वर्ष पड़ोसी देश की ओर से 18 सितंबर तक संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं की संख्या बढ़कर 96 हो गई.

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को इस वर्ष नवंबर में एक दशक पूरा हो रहा है. 2003 में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम का पिछले वर्षो में पाकिस्तान की ओर से कई बार उल्लंघन किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >