नवाज शरीफ तीन दिनों के तुर्की दौरे पर रवाना

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ निवेशकों को आकर्षित करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को दीर्घकालीन रणनीतिक दिशा देने के मकसद से आज तीन दिवसीय तुर्की दौरे पर रवाना हो गए. शरीफ तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुल्ला गुल और अपने समकक्ष रेकेप तयिप एदरेगान से मुलाकात करेंगे. दोनों प्रधानमंत्री अंकारा में उच्च स्तरीय समन्वय समिति (एचएलसीसी) की तीसरी […]

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ निवेशकों को आकर्षित करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को दीर्घकालीन रणनीतिक दिशा देने के मकसद से आज तीन दिवसीय तुर्की दौरे पर रवाना हो गए. शरीफ तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुल्ला गुल और अपने समकक्ष रेकेप तयिप एदरेगान से मुलाकात करेंगे. दोनों प्रधानमंत्री अंकारा में उच्च स्तरीय समन्वय समिति (एचएलसीसी) की तीसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘एचएलएलसीसी एक अद्भुत मंच मुहैया कराती है जिससे पाकिस्तान और तुर्की के बीच संबंधों को दीर्घकालीन रणनीतिक दिशा मिलेगी.’’ इस दौरे पर दोनों देश सुरक्षा, वित्त, आवासीय, शिक्षा, संस्कृति एवं व्यापार जैसे व्यापक क्षेत्रों में सहमति पत्रों और समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे. बयान के अनुसार प्रधानमंत्री तुर्की के नेतृत्व के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >