विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का निधन

ग्रैंड आईलैंड : गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति संगीतकार और कोयला खदान में काम करने वाले व्यक्ति का निधन हो गया. सैल्यूसतियानो सैनचेज-ब्लेजक्वेज 112 वर्ष के थे.गिनिज बुक के सलाहकार रॉबर्ट यंग बताते हैं कि सैनचेज-ब्लेजक्वेज की शुक्रवार को ग्रैंड आईलैंड, न्यूयार्क के एक नर्सिंग होम में मृत्यु […]

ग्रैंड आईलैंड : गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति संगीतकार और कोयला खदान में काम करने वाले व्यक्ति का निधन हो गया. सैल्यूसतियानो सैनचेज-ब्लेजक्वेज 112 वर्ष के थे.गिनिज बुक के सलाहकार रॉबर्ट यंग बताते हैं कि सैनचेज-ब्लेजक्वेज की शुक्रवार को ग्रैंड आईलैंड, न्यूयार्क के एक नर्सिंग होम में मृत्यु हुई. जून में 116 साल की उम्र में जिरोएमॉन किमूरा की मृत्यु के बाद सैनचेज-ब्लेजक्वेज उर्फ ‘‘शॉर्टी’’ विश्व के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बने.

सैनचेज-ब्लेजक्वेज का जन्म आठ जून, 1901 में स्पेन के एल तेजादो दे बेजार के गांव में हुआ था. 17 साल की उम्र में वे क्यूबा आ गए और इसके बाद वर्ष 1920 में वे अमेरिका आ गए, यहां उन्होंने लिंच, केंटुकी में कोयला खदान में काम करना शुरु किया. अंतत: वे न्यूयार्क आ गए. सैनचेज ब्लेजक्वेज के दो बच्चे, सात पोते पोतियां, 15 पड़पोते पड़पोतियां और पांच उनकी (परपोतों की)संतानें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >