गायक नुसरत फतेह अली खान की बेवा का इंतकाल

लाहौर : महान पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान की बेवा नाहिद खान का कनाडा में निधन हो गया है. वह कैंसर से पीड़ित थीं.परिवार के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि की है कि नाहिद का कल कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया. अगले कुछ दिनों में उनके पार्थिव शरीर को पाकिस्तान लाया […]

लाहौर : महान पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान की बेवा नाहिद खान का कनाडा में निधन हो गया है. वह कैंसर से पीड़ित थीं.परिवार के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि की है कि नाहिद का कल कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया. अगले कुछ दिनों में उनके पार्थिव शरीर को पाकिस्तान लाया जाएगा.

नुसरत फतेह अली खान का निधन 1997 में हो गया था. उस वक्त वह 48 साल के थे. उनके निधन के बाद नाहिद पहले ब्रिटेन और फिर कनाडा में रहने लगी थीं. इनका कोई बच्चा नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >