पाकिस्तान से भेजे गये मादक पदार्थ और हथियार जब्त

अमृतसर: भारत पाकिस्तान सीमा के समीप फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल :बीएसएएफ: ने आज हथियार एवं गोला बारुद के साथ 13 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया जिसे तस्करी के माध्यम से पाकिस्तान से भेजा गया था. बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक आर पी एस जायसवाल ने बताया कि तड़के खेमकरन इलाके की चौकी पर तैनात बीएसएफ […]

अमृतसर: भारत पाकिस्तान सीमा के समीप फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल :बीएसएएफ: ने आज हथियार एवं गोला बारुद के साथ 13 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया जिसे तस्करी के माध्यम से पाकिस्तान से भेजा गया था.

बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक आर पी एस जायसवाल ने बताया कि तड़के खेमकरन इलाके की चौकी पर तैनात बीएसएफ के जवानों को सुरक्षा बाड़ से पहले धान के खेतों में कुछ संदिग्ध हरकतें नजर आयीं. बीएसएफ के जवानों ने जब चुनौती दी जब तस्करों ने उन पर गोलियां चलानी शुरु कर दी. जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. जायसवाल के अनुसार इस गोलीबारी के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर रफ्फूचक्कर हो गए. इसी क्रम में उनका 12 फुट लंबा प्लास्टिक पाइप वहां छूट गया जिसमें मादक पदार्थ और हथियार तथा गोलबारुद थे. बीएसफ को पाइप में 13 किलोग्राम हेरोइन मिला जिसका मूल्य 65 करोड़ रुपए है. इसके अलावा एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 50 गोलियां एवं दो गोले भी मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >