बिना वीजा के अमेरिका में भाजपा के विदेशी मित्रों को संबोधित करेंगे मोदी

वाशिंगटन : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 के आम चुनाव से पहले समर्थन जुटाने की कोशिशों के तहत इस महीने के अंत में टैंपा में होने वाले ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ (ओएफबीजेपी) के वार्षिक सम्मेलन में इसके सदस्यों और पार्टी समर्थकों को संबोधित करेंगे. भारत में भाजपा का समर्थन और खुद को इसके […]

वाशिंगटन : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 के आम चुनाव से पहले समर्थन जुटाने की कोशिशों के तहत इस महीने के अंत में टैंपा में होने वाले ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ (ओएफबीजेपी) के वार्षिक सम्मेलन में इसके सदस्यों और पार्टी समर्थकों को संबोधित करेंगे.

भारत में भाजपा का समर्थन और खुद को इसके साथ जोड़ कर देखने वाले अमेरिकी संगठन ‘ओएफबीजेपी’ ने एक बयान जारी कर बताया कि मोदी टैंपा में 21 सितंबर को होने वाले उनके सम्मेलन को संचार उपग्रह के जरिए संबोधित करेंगे.

ओएफबीजेपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल ने कहा कि इस सम्मेलन में देश भर से ओएफबीजेपी और भारतीय-अमेरिकी शिरकत करेंगे और इसमें भाजपा के समर्थन में नवीनतम प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया उपकरण के उपयोग पर विचार विमर्श किया जाएगा.इस सम्मेलन का विषय ‘मिशन 2014: भाजपा 272 प्लस’ है. भाजपा उपाध्यक्ष स्मृति ईरानी 20 सितंबर से शुरु हो रहे इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >