मुद्राकोष की कोटा प्रणाली में सुधार जल्द पूरा हो: भारत :

सेंट पीटर्सबर्ग, रुस: भारत ने आज अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की कोटा व्यवस्था में सुधारों को जल्द पूरा करने का आह्वान किया ताकि इसमें विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढे. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, हमें पुष्टिकरण प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूरा करने का आह्वान करना होगा ताकि पंद्रहवें कोटा समीक्षा को मूल कार्यक्रम के अनुसार जनवरी 2014 […]

सेंट पीटर्सबर्ग, रुस: भारत ने आज अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की कोटा व्यवस्था में सुधारों को जल्द पूरा करने का आह्वान किया ताकि इसमें विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढे.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, हमें पुष्टिकरण प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूरा करने का आह्वान करना होगा ताकि पंद्रहवें कोटा समीक्षा को मूल कार्यक्रम के अनुसार जनवरी 2014 तक पूरा किया जा सके. जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने इस बात पर खेद जताया कि इन सुधारों को अब तक अंतिम रुप नहीं दिया जा सका है.

अंतराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सुधार जी-20 के एजेंडे का मुख्य हिस्सा है. ये सुधार आईएमएफ बोर्ड में विकासशील देशों की वोटिंग भागीदारी बढाना तथा उन्हें बेहतर प्रतिनिधित्व देने पर केंद्रित हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा, हमने उम्मीद की थी कि हम कोटा बढाने की पुष्टि का सेंट पीटर्सबर्ग में स्वागत कर पायेंगे, लेकिन यह संभव नहीं हो सका. वाशिंगटन स्थित आईएमएफ में भारत की वोटिंग भागीदारी 2.44 प्रतिशत की है. इसमें अमेरिका का वोटिंग हिस्सा 17.69 प्रतिशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >