प्रधानमंत्री 28 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे

संयुक्त राष्ट्र : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 28 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र से जारी की गई वक्ताओं की ताजा अस्थायी सूची में यह बताया गया है.पिछली अस्थायी सूची के मुताबिक प्रधानमंत्री को एक दिन पहले 27 सितंबर को अपना भाषण देना था.समझा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा […]

संयुक्त राष्ट्र : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 28 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. संयुक्त राष्ट्र से जारी की गई वक्ताओं की ताजा अस्थायी सूची में यह बताया गया है.पिछली अस्थायी सूची के मुताबिक प्रधानमंत्री को एक दिन पहले 27 सितंबर को अपना भाषण देना था.समझा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और सिंह की बैठक के कार्यक्रम के साथ तालमेल बिठाने के लिए यह बदलाव किया गया है.

दोनों नेताओं के व्हाइट हाउस में बैठक करने का कार्यक्रम है. साथ ही, वे दोपहर के भोज में भी शरीक होंगे.ओबामा के साथ बैठक के बाद सिंह वाशिंगटन से उसी शाम न्यूयार्क रवाना होंगे.पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे. उनके दूसरे कार्यकाल में यह उनका प्रथम भाषण होगा.

शरीफ उस वक्त महासभा को संबोधित कर रहे होंगे जब ओबामा सिंह के साथ बैठक कर रहे होंगे.ओबामा संयुक्त राष्ट्र सत्र के प्रथम दिन महासभा को संबोधित करेंगे. वह ब्राजील की राष्ट्रपति के बाद दूसरे वक्ता होंगे. ओबामा के भाषण के दिन ही श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का भी महासभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.ईरान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति हसन रुहानी प्रथम दिन के दोपहर सत्र में महासभा को संबोधित करेंगे, उसी समय बांग्लादेशी प्रधानमंत्री भी महासभा को संबोधित करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >