कराची में प्रवेश निषिद्ध क्षेत्र समाप्त किया जाए : शरीफ

कराची : पाकिस्तान में हिंसा की विभिन्न घटनाओं में आज कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. वहीं, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आदेश दिया है कि कराची में जिन इलाकों में प्रवेश निषेध लागू था वहां से इसे समाप्त किया जाए. इन इलाकों में पिछले आठ महीने में 2,000 से ज्यादा लोग मारे […]

कराची : पाकिस्तान में हिंसा की विभिन्न घटनाओं में आज कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. वहीं, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आदेश दिया है कि कराची में जिन इलाकों में प्रवेश निषेध लागू था वहां से इसे समाप्त किया जाए. इन इलाकों में पिछले आठ महीने में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर खुफिया एजेंसियों और रेंजर्स के महानिदेशक के साथ कराची में बैठक की. ये हत्याएं नेशनल स्टेडियम, बागदादी (लेयारी), मचर गोठ, ओल्ड हाजी कैंप, ओरंगी टाउन और पटेल पारा में हुयी. मारे गए लोगों में पाकिस्तानी नौसेना का एक कैप्टन, एक पुलिस अधिकारी और मस्जिद का एक इमाम भी है. प्रधानमंत्री शरीफ ने बैठक में रेंजर्स और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों से कहा कि शहर के जिन इलाकों में प्रवेश निषेध किया गया था वहां से उसे निश्चित तौर पर अब हटाया जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >