कराची पहुंचे शरीफ

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज कराची पहुंच गए हैं, जहां वह देश की इस आर्थिक राजधानी में शांति व्यवस्था स्थापित करने के उपायों पर व्यवसायियों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा करेंगे. कराची में शांति बहाल करने और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की रणनीति को अंतिम रुप देने के लिए वह […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज कराची पहुंच गए हैं, जहां वह देश की इस आर्थिक राजधानी में शांति व्यवस्था स्थापित करने के उपायों पर व्यवसायियों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा करेंगे.

कराची में शांति बहाल करने और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की रणनीति को अंतिम रुप देने के लिए वह सिंध के प्रांतीय गर्वनर, मुख्यमंत्री सहित वहां के राजनीतिक नेतृत्व के अलावा सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों और व्यवसायी समुदाय के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. शरीफ कल कराची में होने वाली कैबिनेट की विशेष बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे, जो लक्षित अभियान के जरिए आपराधिक तत्वों को शहर से बाहर करने पर केंद्रित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >